Punjab News: दमोरिया पुल पर स्नेचर से भिड़ा फौजी, ट्रेन की चपेट में आने से कटी टांगे, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में स्नेचिंग और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि अब रेल सफर कर रहे यात्री पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। लगातार यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही है। ट्रेनों RPF या GRP की गश्त होने के बावजूद लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह रेल में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बना लेते है। ताजा मामला रेलवे लाइन दमोरिया पुल का सामने आया है। दमोरिया पुल से जैसे ही ट्रेन गुजरी तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन की सीढ़ियों पर बैठे फौजी का मोबाइल झपट लिया। मोबाइल बचाने के लिए उसने लुटेरे का मुकाबला किया लेकिन इस दौरान वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया और उसकी दोनों लातें कट गई। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया। थाना जीआरपी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया है। जानकारी मुताबिक अमन जैयसवाल नाम का व्यक्ति शान-ए-पंजाब ट्रेन से जालंधर जा रहा था। वह मूलरुप से बरेली का रहने वाला है। फौजी अमन की पोस्टिंग फिलहाल जालंधर बताई जा रही है। वह ट्रेन की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। दमोरिया पुल पर आउटर रेलवे लाइन होने के कारण ट्रेन स्लो हुई तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया। अमन ने मोबाइल बचाने की कोशिश की लेकिन इस आपाधापी में वह ट्रेन के नीचे आ गया जिस कारण उसकी दोनों लात कट गई। खून से लथपथ अमन को लोगों ने प्राथमिक उपचार दिया और सिविल अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रैफर कर दिया। थाना जीआरपी की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *