2 परिवारों में पुरानी रंजिश का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, पिता-पुत्र की हत्या

Written by

in

राजस्थानः सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गांव बिजरी में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। जो कुछ ही देर बाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। वारदात की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, लोधी समाज के दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में भागीरथ लोधी और उनका पुत्र राजकुमार लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *