Himachal News: नशा निवारण पर बच्चों ने निकाली रैली, दिया जागरूकता का संदेश

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्रभारी प्रधानाचार्य  संजीव पाराशर के नेतृत्व में रैली निकालकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने आकर्षक स्लोगनों और पोस्टरों के माध्यम से स्थानीय लोगों को यह संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो  जीवन संवारो और स्वस्थ समाज नशा मुक्त समाज जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।प्रधानाचार्य संजीव पाराशर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा वर्तमान समय की सबसे बड़ी सामाजिक बुराई है।

यह युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह जिम्मेदारी है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने इस तरह के अभियानों को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब युवा वर्ग नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाए। इस अवसर पर एसएमसी सदस्यों, अध्यापकों तथा अभिभावकों ने भी रैली में भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। बच्चों की छोटी-छोटी कोशिशें समाज में बड़े बदलाव का कारण बन सकती हैं।

प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना था, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त बन सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *