Punjab News: फैक्ट्री के बाहर कूड़े की बोरी फेंकने पर बवाल, पिस्टल लहराकर की हवाई फायरिंग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: लुधियाना से चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32-ए में शुक्रवार को फैक्ट्री के बाहर कूड़े की बोरी फेंकने को लेकर दो फैक्ट्री मालिकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोली चलने तक पहुंच गया। ट्रक सवार फैक्ट्री मालिक ने अपने बेटे को मौके पर बुलाकर न केवल पिस्तौल लहराई, बल्कि हवाई फायर भी कर दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता फैक्ट्री मालिक समीर रल्हन ने पुलिस को बताया कि जब उनके पड़ोसी सुखविंदर का ट्रक उनकी फैक्ट्री के सामने से गुजरा तो उसने बाहर कूड़े की बोरी फेंक दी। आपत्ति जताने पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच सुखविंदर ने अपने बेटे परमिंदर को मौके पर बुला लिया। परमिंदर मौके पर पहुंचा और अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की लाइसेंसी 9.65 कैलिबर पिस्तौल निकालकर गुस्से में हवा में फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *