जल्द Air Force में शामिल हो सकते है 2 Tejas Mark-1A लड़ाकू विमान, 83 Aircrafts होंगे Deliver

Written by

in

नई दिल्लीः दो देशी तेजस मार्क 1ए फाइटर जेट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रक्षा सचिव आरके सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सितंबर में भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान सौंप सकता है। इन विमानों में वेपंस इंटीग्रेशन यानी हथियारों को जोड़ा भी किया गया है। इसके अलावा सिंह ने बताया कि सरकार HAL के साथ 97 और तेजस खरीदने का नया करार करने जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 67,000 करोड़ रुपए होगी। फिलहाल 38 तेजस वायुसेना में शामिल हैं।

सूत्रों के हवाले से पता चला था कि केंद्र सरकार ने 19 अगस्त को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। दरअसल, फरवरी 2021 में सरकार ने HAL के साथ 83 तेजस मार्क-1ए खरीदने के लिए 48,000 करोड़ का करार किया था, लेकिन HAL अमेरिकी इंजन की डिलीवरी में देरी की वजह से अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट नहीं सौंपा पाया। हालांकि, अब उम्मीद है कि 2028 तक HAL सभी एयरक्राफ्ट्स वायुसेना को सौंप देगा।

LCA मार्क 1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। LCA मार्क-1A के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं। तेजस को भी HAL ने डेवलप किया है। यह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है।

HAL के पास 83 एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी करने के लिए 2028 तक का समय है। HAL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील ने कहा कि डिलीवरी में देरी के पीछे इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, लेकिन यह देरी तकनीकी खामी की वजह से हुई है। अब इसे दूर कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *