निर्वतमान सचिव ओंकार नाथ कसाणा ने सभी का स्वागत किया व पिछले साल कलब द्वारा की गई गतिविधियों का ब्यौरां दिया। क्लब के नवर्निवाचित प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर ने भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया। नए सचिव रंजीत जसवाल ने नई टीम को सभी के समक्ष इंटरडयूस किया। कार्यक्रम में रोटेरियन मौनिका सिंह ने मुख्यातिथि जिला गर्वनर रोटे.रोहित ओबराय व रोटे.संजीब अग्रिहोत्री ने क्लब प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर का जीवन वृत सबके सामने प्रस्तूत किया। नीलम अगिनहोत्री ने मंच संचालन किया। समारोह के मुख्यातिथि रोटे.रोहित ओबराय ने क्लब गतिविधियों में सहयोग के लिए विभिन्न विभूतियों व मीडिया पर्सनस को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिमकैप्स ला एवं नर्सिंग कालेेज बढ़ेेड़़ा की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तूति भी दी। इस अवसर पर रोटरी जिला सचिव एचएस जोगी,हिमकैप्स कालेज के चेयरमेन विक्रमजीत सिंह,इन्नरव्हील क्लब ऊना की सचिव अमरजीत बबली,पूर्व प्रधान रमा कंवर,आरसीसी ईसपुर के अध्यक्ष चित विलास पाठक,हिमोत्कर्ष प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद,जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,जयगोपाल शर्मा,विजय साहनी,हिमोत्कर्र्ष महिला मंच सदस्य अनीती सूद,मंंजू मनकोटिया,सुलोचना ठाकुर,ज्योति चौधरी,अनीता चीटू,रजिता कसाणा,रोटरी क्लब के समस्त सदस्यगण व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नई टीम को पिन-अप किया रोटरी क्लब ऊना के गरिमामय पदस्थापना समारोह में वर्ष 2025-26 के लिए निर्वाचित रोटरी क्लब ऊना की नई टीम ने कार्यभार संभाला। रोटरी जिला 3070 के गवर्नर रोहित ओबराय ने नए प्रधान रोटे. यशपाल सिंह ठाकुर व सचिव रंजीत जसवाल को पिनअप किया। इस अवसर पर नए सदस्यों जतिंद्र कंवर,मौनिका सिंह,मुनिंद्र अरोड़ा,नीलम अग्रिहोत्री को पिन अप किया गया। जबकि क्लब के वरिष्ठ सदस्य एचएन चीटू,बलदेव चंद,संजीब अग्रिहोत्री,सुरेंद्र ठाकुर,संजीब पुरी,कृष्ण ठाकुर,आरके शर्मा,डा.अनुराग शर्मा,ओंकार नाथ कसाणा व अन्य सदस्यों को पिनअप किया गया।

Leave a Reply