ED के सामने पेश हुए शिखर धवन, इस मामले में चल रही है पूछताछ

Written by

in

खेल: टीम इंडिया के मशहूर बल्लेबाज रह चुके शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है। धवन आज सुबह 11 बजे से ईडी दफ्तर में पहुंचे हैं। बल्लेबाज 1X app को प्रमोट कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले इसी केस में क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ हुई है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े हुए वित्तीय लेन-देन और संभावित निवेश की जांच कर रही है। इसी मामले में धवन से भी पूछताछ हो रही है।

सुरेश रैना से भी हुई थी पूछताछ

सुरेश रैना को 1xBet बेटिंग ऐप ने पिछले साल दिसंबर में ही अपना गेग एंबेडर बनाया था। उस समय कंपनी ने यह कहा था कि – सुरेश रैना के साथ हमारी यह साझेदारी स्पोर्ट्स बेटिंग के फैंस को जिम्मेदारी के साथ बेटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी इसलिए उनकी भूमिका को रेस्पॉन्सिबल गेमिंग एंबेसेडर का नाम दिया है। वो हमारे ब्रांड के ऐसे पहले एंबेसेडर हैं।

कई लोगों से चल रही है पूछताछ

ईडी के द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ पिछले कुछ समय से जांच काफी तेज हुई है। जांच एजेंसी इस तरह के बेटिंग प्लेटफॉर्म्स का फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटरों के द्वारा किए जा रहे एड पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। प्रतिबाधित सट्टेबाजी के प्लेटफॉर्म्स जैसे कि 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus365 के लिए विज्ञापन के मामले में भी जांच हो रही है। जांच के हिस्से में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, एक्टर सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ की जा चुकी है।

कानून का उल्लंघन कर रहे हैं ऐप्स

सूत्रों के अनुसार, सट्टेबाजी के प्लेटफॉर्म अपने विज्ञापनों में 1xbat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइन्स जैसे कई नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। इन एड्स में कुछ क्यूआर कोड भी होते हैं जो कि उपयोगकर्ताओं को सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों पर भेज देते हैं। यह भारतीय कानून का उल्लंघन है। ऐसे में बेटिंग प्लेटफॉर्मल के लिए जिन भी मशहूर चेहरों ने विज्ञापन किए हैं उन सभी को नोटिस भी जारी किए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये प्लेटफॉर्म अक्सर अपने आप को स्किल बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रचारित करते हैं परंतु वो फर्जी एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके अवैध सट्टेबाजी जैसे काम करते हैं जो कि कानून का उल्लंघन है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *