Punjab News: विधवा महिला के घर की छत गिरी, परिवार के सदस्य घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है। फिरोजपुर के जलाल वाला गांव में एक विधवा के परिवार पर कच्चे मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते हुए परिवार घर से बाहर निकल गया और कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। पीड़ितों ने आरोप लगाए कि जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना का भी कोई लाभ नहीं मिला था। प्रधानमंत्री आवास योजना का कोई लाभ न मिलने के कारण परिवार कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश की मार न झेल पाने के कारण यह हादसा हुआ। विधवा ने मदद की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के गांव जलाल वाला में एक विधवा अपने बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहती हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की नींव धंस गई और छत नीचे गिर गई। परिवार ने समय रहते हुए भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्य घायल भी हुए। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने परिवार को छत और मलबे के नीचे से निकाला। घटना में गरीब परिवार का सारा घरेलू सामान टूट गया। परिवार ने समाजसेवियों से घर के लिए छत मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की लगभग 10 साल पहले मौत हो गई थी और उसका ससुर भी नहीं है। वह और उसकी सास मेहनत-मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से कर रही हैं। उन्होंने मांग की है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में कच्चे घर की छत लगवाने के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला। आज यह बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने सरकार से छत बनाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *