Punjab News: Adidas, Nike सहित अन्य ब्रांडेड जूतों की डुप्लीकेट कॉपी को लेकर पुलिस की Raid

Written by

in

बठिंडाः जिले की नई बस्ती स्थित एक दुकान पर पुलिस ने रेड करके बड़ी कार्रवाई की है। जहां कथित तौर पर एडिडास, नाइकी, रीबॉक, स्केचर्स समेत कई मशहूर ब्रांड्स के नकली जूतों की डुप्लीकेट कॉपी बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। पता चला है कि मशहूर कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मौके पर ही बड़ी संख्या में नकली जूते ज़ब्त भी किए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि कई गुप्त गोदामों में बड़ी कंपनियों के नकली जूते सप्लाई किए जा रहे थे। जहां नकली ब्राडेंड जूते सस्ते दामों पर बेचे जा रहे थे और ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा था। थाना कुतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने इस छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और तलाशी अभियान अभी जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध धंधा सिर्फ़ बठिंडा में ही नहीं, बल्कि गिद्दड़बाहा इलाके में भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। गौरतलब है कि इस घोटाले से न केवल ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है, बल्कि सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नकली सामान की सप्लाई चेन तक पहुँचकर इस घोटाले को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *