कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

मैनपुरीः गांव जगरूपपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां शनिवार को कूड़ा डालने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी व पुत्रों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीण शव नहीं उठाने दे रहे हैं। घटना के बाद आरोपी भाग गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह शनिवार सुबह घर पर थे, तभी पड़ोस के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव के स्वजन उनके दरवाजे पर कूड़ा डालने लगे, जब विरोध किया तो भूदेव व उनके पुत्र गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। कूडे़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से योगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गांव निवासी प्रमोद के पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों पुत्रों के साथ भाग गया। सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। आक्रो​शित ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व एएसपी सिटी एके सिंह ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *