Weight Loss में फायदेमंद है ये Healthy Food, जानें Nutrition Experts की सलाह

Written by

in

हेल्थः वजन घटाने के लिए डाइट सबसे अहम है। खाने-पीने की कई चीजें ऐसी हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। तीन ऐसी हेल्दी चीजे हैं जिसे न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अक्सर डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। उनका नाम है क्विनोआ, दलिया और ओट्स। ये तीनों ही फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाली होती हैं। इन्हें खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

क्विनोआः क्विनोआ को अक्सर सुपर ग्रेन कहा जाता है, क्योंकि इसमें सभी जरूरी 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं और वेजिटेरियन हैं। क्विनोआ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसे खाने के बाद ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।

दलियाः दलिया जिसे टूटे हुए गेहूं भी कहा जाता है यह वजन घटाने वाले लोगों का फेवरेट डाइट है। यह हल्का होता है, आसानी से पच जाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। फाइबर से भरपूर दलिया खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह डाइजेशन और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

ओट्सः वजन घटाने के लिए हेल्दी फूड है। इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। सुबह के नाश्ते के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। ओट्स को बनाना आसान होता है और इन्हें कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *