वहीं महिला एसआई उर्मिला कुमारी और एसआई शुभम झा को भी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान महिला एसआई रोती नजर आईं। हमले में महिला एसआई उर्मिला कुमारी, एसआई शुभम झा समेत 6 से ज्यादा पुलिस वाले घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, इसका वीडियो आज यानी शनिवार को सामने आया है। पुलिस पर हमले के वीडियो में दिख रहा है कि महिला-पुरुष समेत 50 के लगभग ग्रामीणों ने पुलिस टीम को भगा-भगाकर लाठी-डंडे से पीटा। इस बीच कुछ पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं एक सिपाही को एक युवक ने पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ वहां पहुंची और पुलिसकर्मी को डंडे से मारने लगे। एक शख्स उनके सिर पर हमला करता है, दूसरा युवक उनका हथियार छीनने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इस दौरान जवान हाथ जोड़े माफी मांगते नजर आ रहा है। दरअसल, कद्दुआ तरी गांव एक आदिवासी बहुल गांव है। जब पुलिस रेड के लिए पहुंची, लोग करमा पर्व को लेकर पूजा-पाठ में जुटे हुए थे। इसी बीच माहौल बिगड़ गया और हमला हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि करमा पर्व के बाद वे लोग अपना डीजे लगाकर गाना-बजाना कर रहे थे। तभी शुक्रवार की शाम बरहट थाने की पुलिस शराब की सूचना पर कदुआतरी गांव पहुंची। पुलिस टाम ने आदिवासी महिला और बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस के साथ मारपीट की। पुलिस टीम पर हमले के बाद बरहट थाने की पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ कदुआतरी गांव में छापेमाली अभियान चलाया। जहां से 13 लोगों को हिरासत में लिया गया और उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।ग्रामीणों ने पुलिस पर बोला हमला, दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, देखें वीडियो pic.twitter.com/A1FSeYFeqZ
— Encounter India (@Encounter_India) September 6, 2025
ग्रामीणों ने पुलिस पर बोला हमला, दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, देखें वीडियो

जमुईः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। घटना बरहट थाना क्षेत्र के कद्दुआ तरी गांव की है। जानकारी मुताबिक पुलिस को कद्दुआ तरी गांव में देसी शराब बनाने की सूचना मिली थी जिसके चलते थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रेड करने गांव पहुंची थी। जांच के दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस के हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। इस दौरान भीड़ ने एक कॉन्स्टेबल को पकड़ लिया। भीड़ के आगे सिपाही बेबस दिखाई दिए, वो हाथ जोड़कर लोगों के आगे गिड़गिड़ाते नजर आए।
Leave a Reply