Haryana News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का सख्त कदम

Written by

in

पंचकूला: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त होती हुई दिखी है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सदून के नेतृत्व में रायपुर रानी क्षेत्र में खास अभियान चलाया गया है। जानकारी के अनुसार, आज रायपुर रानी में सूरजपुर यातायात प्रभारी अभिषेक कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच की।

इस दौरान उन्होंने कुल 5 चालान काटे। इसमें से 2 बुलेट मोटरसाइकिलें मौके पर इंपाउंड कर ली गई। पुलिस के अनुसार, एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक पटाखे बजाकर हुड़दंगबाजी कर रहा था। इसके कारण उसका 32,500 रुपये का चालान काटा गया। जांच के दौरान यह पाया गया है कि चालक बिना इंश्योरेंस, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और बिना आरसी के बाइक चला रहा था।

इसके अलावा भी तीन वाहनों पर भी अलग-अलग यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान जारी हुए हैं। डीसीपी ट्रैफिक ने यह साफ किया है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी और यातायात नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *