Punjab News: नशे की Overdose से मजदूर की मौत, परिवार ने की ये मांग, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः शहर के मल्लांवाला के फत्ते वाला गांव में नशे की ओवरडोज से एक 34 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी देते परिवार ने बताया कि उनका बेटा राणा सिंह (34), जो दिहाड़ी मजदूरी करता था, शादीशुदा था। घर वाले उसे काम पर छोड़कर आए थे। वहां पर ही युवक ने नशीला इंजेक्शन लगा लिया जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। इस दौरान राणा का शव दुलेवाला गांव के पास मिला। वह लंबे समय से नशे का आदी था।

परिवार का कहना है कि गांव में खुलेआम नशा बिकता है और उसे नशा करने से रोकने वाला कोई नहीं है। युवक को कई बार नशा करने से रोका गया, लेकिन वह नशे की आदत नहीं छोड़ पाया, जिस कारण आज उसकी मौत हो गई।मृतक युवक राणा सिंह के परिवार का कहना है कि गांव में नशा बंद होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आज उनके बेटे की मौत हो गई है। भविष्य में किसी और का बेटा नशे की लत के कारण न जाए। इसलिए नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *