बेटी की शादी के एक महीने पहले पिता ने की खौफनाक वारदात, इलाके में दहशत

Written by

in

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। घटना खालापार थाना क्षेत्र के किदवईनगर की है। 20 साल की बेटी की शादी के एक महीने पहले पिता ने बेटी की हत्या कर दी। मर्डर के बाद पिता घर से फरार हो गया और बाद में करीब 4 घंटे बाद थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि मैंने अपनी बेटी को मार दिया है। मेरी नाक कटाने पर तुली थी। कहना नहीं मान रही थी। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी तय कर दी थी। दीवाली के आसपास होनी थी। किसी लड़के के चक्कर में वह शादी से इनकार कर रही थी।

वह घंटों उससे मोबाइल पर बातें करती थी। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी जिसके बाद बीती शाम पिता ने कमरे में ही बेटी की गला दबाकर हत्या की। फिर छत पर मौजूद पत्नी को बुलाकर बताया कि बेटी को मार दिया। पत्नी रोने लगी तो वह मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी गय्यूर (48) निवासी किदवईनगर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वह प्राइवेट काम करते हैं, जबकि दिव्यांग पत्नी दुकान चलाती है। गय्यूर ने बड़ी बेटी आरजू (20) की शादी सहारनपुर के देवबंद में तय की थी। लेकिन आरजू इस रिश्ते से खुश नहीं थी जिसके चलते पिता ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *