कबड्डी खिलाड़ी की यमुना में डूबने से क्षेत्र में शोक की लहर, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्ली: खेल जगत और इलाके के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। टीकरी गुर्जर गांव के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी योगेश बैंसला का कुशक गांव के पास यमुना नदी में डूबने से निधन हो गया। इस हादसे ने परिवार, दोस्तों और खेल प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। योगेश बैंसला न सिर्फ खेल के मैदान में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बल्कि अपने मिलनसार और अनुशासित स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे।

स्थानीय स्तर पर उन्होंने कबड्डी की कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनकी असमय मृत्यु ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है। परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर कोई यही कह रहा है कि योगेश जैसे होनहार खिलाड़ी का जाना खेल और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को मृतक खिलाड़ी के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद मंत्री गौतम ने यमुना के उस स्थल का भी दौरा किया, जहां यह हादसा हुआ था। उन्होंने प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान की जानकारी भी ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *