Jalandhar News: MLA Raman Arora को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने को लेकर अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर (ens): सेंट्रल हल्का के विधायक रमन अरोड़ा की रिमांड के दौरान तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार शाम 5:00 बजे के करीब विधायक अरोड़ा को इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज डॉक्टर द्वारा किया गया। जिसके बाद देर रात 10.30 बजे पुलिस की सुरक्षा में विधायक रमन अरोड़ा को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस में ले जाया गया। हालांकि इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने बताया कि विधायक की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधायक की हालत ठीक है, लेकिन उनके कुछ टेस्ट किए जाने है, जिसको लेकर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने हार्ट की दिक्कत को लेकर कहा कि उन्हें अभी हार्ट की कोई समस्या नहीं है। लेकिन उन्हें घबराहट महसूस होने की दिक्कत कम नहीं हो रही है। जिसको लेकर उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए उनके बेहतर ईलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

बता दें कि शाम 5.30 बजे से सिक्योरिटी के मद्देनजर पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल के गेट भी बंद करवा दिए गए थे। बताया जा रहा है कि विधायक अरोड़ा को इलाज के लिए अमृतसर रैफर किया जा रहा है। लेकिन कोई अभी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। गौर हो कि इससे पहले 3 दिन के चल रहे पुलिस रिमांड दौरान शनिवार को पुलिस द्वारा विधायक के सरकारी पी.ए रोहित कपूर से पुलिस द्वारा 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और विधायक रमन अरोड़ा का बी.पी बढ़ने पर शाम को अस्पताल से मैडीकल चैकअप करवाया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *