Jalandhar News: MLA Raman Arora की बिगड़ी तबीयत, Civil Hospital में चल रहा इलाज, देखें वीडियो

Written by

in

जालंधर (ens): सेंट्रल हल्का के विधायक रमन अरोड़ा की रिमांड के दौरान तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शाम 5:00 बजे के करीब विधायक अरोड़ा को इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है।

सिक्योरिटी के मद्देनजर पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल के गेट भी बंद करवा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक अरोड़ा को इलाज के लिए अमृतसर रैफर करने की तैयारी की जा रही है।

इससे पहले 3 दिन के चल रहे पुलिस रिमांड दौरान शनिवार को पुलिस द्वारा विधायक के सरकारी पी.ए रोहित कपूर से पुलिस द्वारा 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और विधायक रमन अरोड़ा का बी.पी बढ़ने पर शाम को अस्पताल से मैडीकल चैकअप करवाया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *