बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए Mankirt Aulakh ने दिए 10 ट्रैक्टर, देखें वीडियो

गुरदासपुर: पंजाबी गायक मनकीरत औलख गांव शाहपुर जाजन पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 10 ट्रैक्टर ग्लोबल सिक्क मिशन को सौंपे। औलख ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और भी ट्रैक्टर सेवा में लगाए जाएंगे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि बाढ़ की मार झेल रहे छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाए और उन्हें अधिक से अधिक सहायता दी जाए।

औलख ने कहा कि वह हर उस घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां बाढ़ से नुकसान हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक महीने के भीतर पंजाब फिर से सामान्य जीवन की ओर लौट आएगा और पंजाबी अपने नुकसान भूलकर मजबूती से खड़े होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *