जम्मू समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर NIA की Raid

Written by

in

नई दिल्लीः आतंकी साजिश के मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में ये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने सोमवार तड़के बारामूला जिले के पट्टन शहर के जंगम गांव में भी छापा मारा है। यहां टीम ने उमर रशीद लोन के घर पर एक संबंधित जांच के तहत छापा मारा है। फिलहाल पूरे मामले में अभी तक NIA की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

NIA की ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी 9 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा सकते हैं। यहां बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा ले सकते हैं। हालांकि अब तक उनका जम्मू दौरा ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने बताया कि ये तलाशी एक आतंकी साजिश मामले में की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बारामुला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी चल रही है। छापेमारी के दौरान यहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज और अन्य कागजात भी बरामद हुए।

बिहार में आठ स्थानों पर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थान पर, उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर तथा जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। NIA की तरफ से लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की जा रही है। जून महीने में भी टीम ने एक साथ 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान शोपियां, कुलगाम, कुपवाड़ा, सोपोर और बारामूला के कई इलाकों में छापेमारी की गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *