Punjabi Singer Roshan Prince ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटी राहत सामग्री, संत सीचेवाल से की मुलाकात, देखे वीडियो

सुल्तानपुर लोधीः प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता रोशन प्रिंस ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की।प्रभावित क्षेत्र की स्थिति देखकर भावुक हुए रोशन प्रिंस ने कहा कि यह समय एकजुटता का है। हम इस संकट से मिलकर उबरेंगे और इंडस्ट्री की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पानी उतरने के बाद ही नुक्सान का पता चलेगा। जिसके बाद राहत कार्य में तेजी लाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहाकि कुछ ही महीनों बाद सर्दी भी अपना जोर पकड़ेगी, जिसके चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज्यादा दिक्कतें देखने को मिलेगी। इस स्थिति को देखते हुए लोगों के लिए कपड़ों का भी इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि न केवल राहत कार्यों में, बल्कि इन लोगों के पुनर्वास में भी पूरा सहयोग किया जाएगा, जिससे वे फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

इस दौरान रोशन प्रिंस ने राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से विशेष मुलाकात कर हालात की जानकारी ली और राहत कार्यों की रणनीतियों पर चर्चा की। संत सीचेवाल ने भी इलाके में चल रहे राहत प्रयासों की जानकारी साझा की। रोशन प्रिंस की इस मानवीय पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *