Punjab News: आज से 5 दिन तक तक भारी बारिश को लेकर Red Alert जारी

Written by

in

मोहालीः इस साल मानसून के सीजन में देशभर में जमकर बारिश हुई है। मानसूनी बारिश जारी रहने से देश भर में तापमान में गिरावट देखी गई है। भारी बारिश के चलते बांध, तलाब, नदियां और झील ओवर फ्लो हो रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यहां बादल फटने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है।

इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए 8 से 13 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 1900 से अधिक गांव डूबे और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन ने बताया कि लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.5 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। NDRF की टीमें और स्थानीय प्रशासन दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रभावित इलाकों में नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, मेडिकल कैंप और राहत शिविर भी लगाए गए हैं। हालांकि, लगातार बारिश की आशंका से स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *