Bigg Boss-19 में Salman Khan ने घरवालों को बताए Punjab के हाल, सभी हुए भावुक, देखें वीडियो

Written by

in

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार में देश के कई राज्यों में आई बाढ़ का मुद्दा उठाया है। सलमान कंटेस्टेंट को देश के हालात बताते हुए कहते हैं कि इस समय बाढ़ की वजह से हालत कई राज्यों की स्थिति खराब है। खाना उगाने वाले किसानों के पास अनाज नहीं है। रहने के लिए घर नहीं है। एक्टर कहते हैं कई एक्टर्स और सिंगर्स ने मदद पहुंचाई है। इस मुश्किल समय में उनके फाउंडेशन की तरफ से भी मदद की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि आपको पता है उतराखंड के क्या हाल है, हिमाचल के क्या हाल है और अब पंजाब। बाढ़ पर बाढ़, लेंसलाइड पर लेंसलाइड, तबाही मची है। ये जो हमारे लिए किसान जो खाना उगाते हैं उनके पास अनाज नहीं खाने के लिए। उनके पास घर नहीं है। बहुत ही बुरा हाल हो चुका है। यह जो कम्युनिटी है, यह जानी जाती है लंगर के लिए, पता नहीं कितने सालों से इन्होंने खाना बांटा है लोगों को। कोई भी आए उनके लंगर में किसी को भी निराश नहीं होने देते हैं। भुखे पेट वापस लोटने नहीं देते हैं। अब उन पर आफत आई है और हम सबका फर्ज बनता है कि उनके लिए कुछ करें। पंजाब के सिंगर्ज हैं, उन्होंने काफी मदद की है। हम लोग भी यहां से मदद कर रहे हैं। हम जो कर सकते हों करेंगे। बता दें, बिग बॉस 19 को डिजिटल प्लेटफार्म पर जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। शो पहले दो ही हफ्तों में टॉप पर पहुंच चुका है। घर में नजर आ रहे कंटेस्टेंट ऑडियंस को पसंद आ रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *