महालक्ष्मी मंदिर की गिरी दीवार, 20 से अधिक दबे, देखें वीडियो

Written by

in

आगरा: आगरा के महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिर गई। दीवार के साथ छत का करीब 3 फीट हिस्सा भी गिर गया। इसके चलते दीवार के सहारे खडे़ लोग छत से 15 फीट नीचे यमुना नदी की तरफ गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग खून से लथपथ भागते दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस मामले में डीएम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति मिसिंग नहीं है। इसके बाद भी गोताखोर यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। दरअसल, महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में सोमवार शाम 6:30 बजे 30 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान पीछे की दीवार का हिस्सा अचानक गिर गया। दीवार गिरते ही उसके सहारे खड़े लोग और दीवार से टकराकर छत पर खड़े लोग भी नीचे जा गिरे। वहीं, कुछ श्रद्धालु यमुना में गिरने की बात भी सामने आई है। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं के मलबे के नीचे दबने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलबे से 6 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कुछ लोगों को यमुना नदी से बाहर निकाला गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना को देखते हुए प्रशासन की ओर से यमुना नदी में गोताखोरों को उतारा गया। लापता लोगों की तलाश के लिए 9 गोताखोर नदी में उतारे गए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *