Punjab News: बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में बढ़ रही सर्दी के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला आज सुबह जोधपुर रोमाना में बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों गाड़ियां का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स को दे दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। वहीं दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने के प्रयास किए जा रहे है। हादसे का कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार न्यू दीप कंपनी की बस रामा मंडी से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बठिंडा-डबवाली रोड नई बनने के कारण सड़क की एक साइड बंद पड़ी है, जिसके कारण एक साइड पर वाहन आ जा रहे है। गांव गुरुसर सैणे वाला के पास गहरी धुंध होने के कारण बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहा ट्रक व रामा से बठिंडा आ रही बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलसें व सहारा जनसेवा की टीम ने उपचार के लिए बठिडा एम्स व सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोंटे नहीं आई है और न ही कोई जानी नुक्सान हुआ है। 12 के करीब लोगों को एम्स में दाखिल है, तो 8 के करीब सिविल अस्पताल बठिंडा में उपचारधीन है। बताया जा रहा हैकि हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एम्स बठिंडा व सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है। हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, जबकि बस यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *