पंजाबी बस्ती इलाके में गिरी 4 मंजिला इमारत, 14 लोगों को किया रेस्क्यू

Written by

in

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पंजाबी बस्ती इलाके में देर रात 4 मंजिला इमारत गिर गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर आनन-फानन में बिल्डिंग को खाली कराया गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को तड़के 3:05 बजे मिली। दरअसल, बिल्डिंग पहले से जर्जर हालत में थी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कोई नहीं था।

हालांकि बिल्डिंग गिरने से नीचे खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इमारत ढहने के बाद मलबे में कुछ वाहन फंसे हुए हैं। वहीं, फायर सर्विस ने पास की इमारत में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया हैं, हालांकि इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *