CRPF जवान ने Service Rifle से खुद को मारी गोली, 6 पेज के Suicide Note में बताई दर्द भरी दास्तां

Written by

in

सुकमाः जिले में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। उसके पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का जिक्र किया।

जानकारी के मुताबिक, जवान निलेश कुमार गर्ग, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। अभी इंजरम में 219 बटालियन में पदस्थ था। बीती रात करीब 10:30 बजे उसने आत्महत्या की है। इस दौरान अधिकारियों को 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें क्या लिखा है इसके बारे में अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल, सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले, सुकमा में बिहार के रहने वाले CRPF जवान ने सुसाइड कर लिया था। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को शूट कर लिया। वो हाल ही में छुट्टी से कैंप लौटा था। हालांकि, उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस तरह जवानों द्वारा आत्महत्या के मामले बढ़ने के चलते डिपार्टमेंट में भी चिंता का माहौल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *