Haryana News: फर्जी कॉल सेंटर मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: सेक्टर-22 आईटी पार्क में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा आरोपी नागालैंड से गिरफ्तार हुआ है। इस मामले में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के अधिकारी विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी साइबर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पार्टनर था।

आरोपी का नाम आर. कोकचिरम बताया जा रहा है। वह सरटीस जेप कॉल सेंटर में काम करता था और पार्टनर भी था। उसको नागालैंड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया गया है।

इस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच-पड़ताल एसआईटी के द्वारा की जा रही है। जल्द ही इसमें बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो रही है और जल्द और भी खुलासे हो सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *