क्या सुधरेंगे भारत-अमेरिका के रिश्ते? Donald Trump की इस पोस्ट ने बढ़ाया Suspense

Written by

in

नई दिल्ली: रुस से तेल और टैरिफ के चलते इस समय भारत और अमेरिका के रिश्ते थोड़े तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त कहा है। इस पर पीएम ने जवाब भी दिया है। पीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रंप की दोस्ती का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर की पोस्ट प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नैचुरल पार्टनर्स हैं। मुझे यकीन है कि हमारी ट्रेड बातचीत के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी की असीमित संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे। हमारी टीमें जल्द से जल्द इस दिशा में चर्चा करने पर काम भी कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने को लेकर भी आशान्वित हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए सुनहरे और अधिक समृद्ध भविष्य बनाने की दिशा में काम करेंगे’। ट्रंप बोले बातचीत से निकलेगा हल इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि – ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखी हुई है। मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से आगामी हफ्तों में बात करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए इस बातचीत का सफल निष्कर्ष निकल पाएगा’। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी शनिवार को ट्रंप ने अमेरिका और भारत के संबंधों को खास बताते हुए पीएम मोदी के साथ मजबूत संबंधो पर जोर दिया था। ट्रंप ने कहा था कि – ‘मैं हमेशा पीएम मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री है। मैं हमेशा दोस्त रहूंगा लेकिन मुझे फिलहाल जो वह कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं परंतु भारत और अमेरिका के संबंध बहुत खास है। चिंता की कोई भी बात नहीं है बस कभी-कभी हमारे बीच थोड़े मतभेद हो जाते हैं’।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *