घनी आबादी में चल रहे अवैध गोदाम में फटा Cylinder, शिक्षक की मौत

Written by

in

बिहारः घनी आबादी वाले बस्ती के बीच कई सालों से चल रहे एक गैस गोदाम में बुधवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे सिलेंडर घर के ग्रिल तोड़ता बाहर निकल गया। उसी समय अपने घर से निकल कोचिंग पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक को ब्लास्ट सिलेंडर का टुकड़ा लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उनके ही घर का एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आवाज इतनी भयंकर थी कि आसपास कई घरों के शीशे टूट गए।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि खुर्शीद सहित अन्य लोग इस घनी आबादी के बीच सालों से अवैध रूप से गैस गोदाम चला रहे हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना में सुपौल जिले के निर्मली निवासी यहां किराए में रहने वाले सचिन कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया है।

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि इस घर से भारत, इंडेन और एचपी के कई सिलेंडर मिले हैं। मार्केटिंग ऑफिसर को बुलाया गया है, वे इसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच एवं कारवाई कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे मार्केटिंग ऑफिसर राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में कुछ गेट टूटा हुआ है। बहुत सारे अवैध सिलेंडर बरामद हुए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *