नेपाल के बाद इस देश में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर सरकार के खिलाफ लोगों की गुस्सा दिख रहा है। जनता सड़क पर है और लोग इमैनुएल मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी पेरिस में आगजनी हो रही है और लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। फ्रांस के लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मैंक्रों सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया और उनका वित्तीय प्रबंधन काफी खराब रहा है।

इन प्रदर्शनों की शुरुआत सोशल मीडिया पर ‘Block Everything’ के आह्वान से हुई और लोग अब संगठित होकर विरोध-प्रदर्शन को उतर आए हैं। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उन पर काबू नहीं पाया जा सकता है। प्रदर्शनकारी पूरे फ्रांस में प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया है। कूड़ेदानों को जलाए जा रहे हैं और जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प हो रही है।

प्रदर्शनकारी हर गतिविधि पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि देश भर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि जल्द से जल्द सभी अवरोधों को हटाया जा सके। बताया जा रहा है कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, फ्रांस के गृह मंत्री ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के शुरुआती चरण में लगभग 200 गिरफ्तारियों की घोषणा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *