Haryana News: मामूली झगड़ा बना जान का दुश्मन, बाप-बेटी ने किया Suicide, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: सेक्टर-17 राजीव कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। व्यक्ति ने सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के बाहर फंदा लगाकर अपनी जान दी। इस मामले में जब जांच पड़ताल हुई तो यह सामने आया कि मृतक व्यक्ति का अपनी बेटी से झगड़ा हुआ था। इसके कारण 19 साल की बेटी ने खुदकुशी कर ली और इस सदमे में पिता ने भी फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

दोनों के झगड़े ने इतना खतरनाक रुप ले लिया कि पहले बेटी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की और फिर बाप ने पश्चाप में फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-2 चौकी की पुलिस घटना स्थल पर आई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

सेक्टर-2 चौकी के इंचार्ज दीदार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन ताऊ देवलाल स्टेडियम के बाहर से एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। ऐसे में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव भी परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *