बंगाणा के दिनेश खत्री कराधान एवं राज्य सरकार में व्यापार संगठन के सदस्य मनोनीत, अधिसूचना जारी

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और व्यापारी नेता दिनेश खत्री को राज्य सरकार ने व्यापारी संगठन एवं कराधान विभाग का सदस्य मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन से समर्थकों और क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का मानना है कि दिनेश खत्री की नियुक्ति से व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और व्यापारी वर्ग को सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा। मनोनयन के उपरांत दिनेश खत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विशेषकर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि सरकार और विधायक ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और उनकी समस्याओं का निवारण करना ही उनका पहला उद्देश्य रहेगा। दिनेश खत्री ने आश्वासन दिया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के व्यापारियों से अपील की कि वे अपने सुझाव और समस्याएं निसंकोच उनके सामने रखें। कुटलैहड़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के व्यापारी वर्ग के लिए यह नियुक्ति एक शुभ संकेत मानी जा रही है, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और व्यापारी हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *