बड़ी खबरः Highway पर Gas Tanker धमाके में 57 झुलसे, 18 वाहन खाक, देखें वीडियो

Written by

in

मेक्सिकोः राजधानी के दक्षिणी हिस्से में हाईवे पर एक गैस टैंकर में धमाका हो गया। धमाके के बाद टैंकर से उठी आग की लपटें और धुआं राजधानी के दक्षिणी हिस्से में फैल गया। इस भयानक हादसे में कम से कम 57 लोग घायल हो गए, जिनमें से 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों के पूरे शरीर पर जलन के निशान हैं और वे सड़क पर फटे कपड़ों में मदद के इंतजार में पड़े दिखे। इस भयंकर हादसे ने एक बार फिर गैस टैंकरों की सुरक्षा और सड़कों पर लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने इस घटना को ‘इमरजेंसी’ घोषित किया।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਮੈਕਸੀਕੋ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਟੈਂਕਰ ਧਮਾਕਾ – 3 ਦੀ ਮੌਤ, 70 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਖਮੀ

उन्होंने बताया कि इस धमाके में 18 वाहन जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। हादसे की जांच शुरू हो चुकी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर ट्रक हाईवे पर पलटने के बाद विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आग का विशाल गुबार उठता दिख रहा है, लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में दो लोग पूरी तरह झुलसे दिखाई दे रहे हैं, उनके कपड़े शरीर से चिपक गए थे और हालत बेहद दर्दनाक थी। सरकार के सचिव सेसर क्राविओटो ने बयान में कहा कि ‘आग पूरी तरह काबू में है।’ हादसे वाली जगह पर ‘सिल्जा’ नामक ऊर्जा कंपनी का लोगो दिखाई दिया, लेकिन कंपनी के एक अधिकारी ने दावा किया कि यह उनका वाहन नहीं है, क्योंकि वे सिर्फ उत्तरी मेक्सिको में काम करते हैं।

मेयर ब्रुगाडा खुद मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों व मेडिकल टीमों का साथ दिया। फायर फाइटर्स लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। हादसे के बाद कई घंटे तक यह सड़क बंद रही, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि, शाम तक रास्ता दोबारा खोल दिया गया और हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *