Military Hospital के Doctor की मौत, Car की ड्राइविंग सीट से मिला शव

Written by

in

जबलपुरः कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक कार में सेना के डॉक्टर का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान डा. बी विजय कुमार के रूप में हुई है, जो मिलिट्री अस्पताल में पदस्थ थे। माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। हालांकि वास्तविक कारण आज पोस्टमार्टम होने के बाद पता चलेगा। कैंट थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

डॉ. कुमार मूलरूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं और जबलपुर मिलिट्री अस्पताल में पदस्थ थे। वे किसी काम से बुधवार को सदर बाजार गए थे। जहां कार की ड्राइवर सीट पर बैठे हुए ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने उन्हें काफी देर एक ही पोजीशन में बैठे देखा तो शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मिलिट्री के अधिकारियों से संपर्क किया।

मिलिट्री के अधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे और रात में डॉ. कुमार के शव को अपने साथ मिलिट्री अस्पताल ले गए। डॉ. कुमार के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन गुरुवार को जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मौत का सही कारण एपीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डॉ. कुमार मिलिट्री अस्पताल परिसर में बने बंगले में रहते थे। डॉ. कुमार की कार सड़क किनारे खड़ी थी और दरवाजा खुला हुआ था, पर वे एक ही पोजीशन में बैठे थे। वहां से निकलने वाले लोगों ने उन्हें देखा, तो शक हुआ जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी चेक की जा रही है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *