एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बाड़ी में दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

Written by

in

रायगढ़ः एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर बाड़ी में दफनाने का मामला सामने आया है। हत्यारे ने पति-पत्नी और 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। बंद घर से बदबू आने पर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक, ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 4 दिनों से बंद पड़ा था। पड़ोसियों को अंदर से तेज बदबू आने लगी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया।

घर के कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए। कब्र खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *