Punjab News: इस इलाके में पहुंचे डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सतसंग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज अजनाला पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाबा जी का स्थानीय संगत द्वारा बड़े हर्षोल्लास और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संगत से मुलाकात कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं और उनकी मदद के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने बाबा जी के आगमन पर उन्हें विनमर्ता से हाथ जोड़कर और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर स्वागत किया। बाबा जी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है और डेरा इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ उनके प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *