भारतीय मूल के नागरिक का पत्नी और बेटे के सामने किया कत्ल

Written by

in

टेक्सासः अमेरिका के टेक्सास में एक भारतीय मूल के नागरिक की गला काटकर हत्या कर दी गई है। ये हत्या उनकी पत्नी और बेटे के सामने की गई है। हत्या की घटना को सुबह लास के डाउनटाउन सूट्स मोटल में हुई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के आरोप में आपराधिक रिकॉर्ड वाले संदिग्ध सहकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के डैलस में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय भारतीय मूल के मोटल मैनेजर चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, चंद्र मौली की हत्या उनके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने की है।

स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया और उनके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस के बीच टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी 37 वर्षीय कोबोस-मार्टिनेज कथित तौर पर उस समय भड़क गया जब नागमल्लैया ने उसे सीधे संबोधित करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से उनके निर्देशों का अनुवाद करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने नागमल्लैया पर हमला कर दिया और उनका सिर काट दिया। जो फुटेज मिली है उसमें आरोपी को चाकू निकालते और नागमल्लैया पर हमला करते हुए दिखाया गया है।

नागमल्लैया बचने के लिए उधर भागे थे जहां उनके 18 साल का बेटा और पत्नी मौजूद थे। हालांकि, आरोपी ने उनका पीछा किया और हस्तक्षेप करने के प्रयासों के बावजूद उन पर हमला किया। अमेरिका के ह्यूस्टन में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। दूतावास ने कहा- “हम भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी टेक्सास के डलास स्थित कार्य स्थल पर निर्ममता से हत्या कर दी गई। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। घटना का आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।”

हत्या के आरोपी कोबोस-मार्टिन का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर वाहन चोरी और हमले के मामले लगे हुए हैं। आरोपी को बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। मामले में दोषी पाए जाने पर कोबोस-मार्टिन को बिना पैरोल के आजीवन कारावास या मौत की सजा भी दी जा सकती है। नागमल्लैया का अंतिम संस्कार शनिवार को होना है। दोस्त, परिवार और स्थानीय भारतीय समुदाय उनके परिवार का समर्थन करने के लिए साथ आ रहे हैं।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *