श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर बड़ा हमला, मारपीट कर लूटा सामान, कई घायल

Written by

in

काठमांडू: नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच राजधानी काठमांडू में भारतीय श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया गया है। आंध्र प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों की बस पर काठमांडू के पास असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, तीर्थयात्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी बस पर पत्थरबाजी की गई। हमलावरों ने खिड़कियां तोड़ डालीं और यात्रियों से बैग, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। इस घटना में 7 से 8 यात्री घायल हो गए हैं। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची नेपाली सेना ने स्थिति को संभालते हुए पर्यटकों को बचा लिया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਨੇਪਾਲ ’ਚ ਭੜਕੇ ਹਿੰਸਕ ਵਿਰੋਧ, ਪਸ਼ੁਪਤਿਨਾਥ ਮੰਦਰ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੀ ਭਾਰਤੀ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ’ਤੇ ਹਮਲਾ

काठमांडू पुलिस के मुताबिक तीर्थयात्री काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे, तभी उनकी बस पर हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने बस पर पत्थर फेंके, उसकी खिड़कियां तोड़ दीं और यात्रियों से उनके बैग, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। बस के एक कर्मचारी श्यामू निषाद ने बताया कि “7-8 यात्री घायल हो गए हैं, लेकिन नेपाली सेना के जवान हमारी मदद के लिए आगे आए। बाद में भारत सरकार ने सभी फंसे हुए यात्रियों को काठमांडू से दिल्ली हवाई मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था की।” अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश में महाराजगंज के पास सोनौली सीमा पर पहुंची।

इस भयावह अनुभव को याद करते हुए, आंध्र प्रदेश के रहने वाले बस ड्राइवर राज ने बताया कि भीड़ ने उस समय हमला किया जब बस भारत वापस जा रही थी। सुनौली सीमा पर पहुंचने के बाद उन्होंने बताया, “हमलावरों ने पत्थरों से बस के सारे शीशे तोड़ दिए और हमारा सामान लूट लिया।” बता दें कि नेपाल में भड़की हिंसा और तनाव के कारण भारतीय अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए, सीमा पार किसी भी अप्रिय घटना या अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए तीनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *