3 वर्षीय बेटी की हत्या कर पिता फरार, पत्नी ने लगाए आरोप

Written by

in

प्रतापगढ़ः नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 इब्राहिमपुर में वीरवार को पिता के साथ पाही पर सो रही 3 वर्षीय मासूम की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, आज मुंबई से अपने भाई के साथ आसपुर देवसरा थाने बालिका की मां राधिका नायडू पहुंची। उसने अपने पति पर मासूम की हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व में आरोपा के भाई की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ते हुए आरोपी बनाया है। नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर नौ इब्राहिमपुर निवासी शेखर निर्मल मुंबई में साफ्टवेयर का काम करता है। जहां पर उसने राधिका नायडू नामक एक महिला से विवाह किया जिससे उसका विगत 3 वर्षों से विवाद चल रहा है।

पति पत्नी से एक तीन वर्ष की बेटी काशवी हुई थी। जो शेखर के साथ रहती थी। लगभग 12 दिन पूर्व शेखर अपनी पुत्री काशवी को लेकर दर्शन के बहाने मुंबई से घर इब्राहिमपुर आया था। शहर के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर इसका एक पाही का मकान था। जिसके एक कमरे में उसकी मां हीरावती रहती है, जबकि दूसरा कमरा खाली रहता है। घर वालों के अनुसार बुधवार की रात शराब के नशे में उसका शेखर निर्मल घर आया और अमनी तीन वर्षीय बेटी कासवी को लेकर पाही पर जाने की जिद करने लगा। जिसको लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। बड़े भाई सुशील की पत्नी के हस्तक्षेप के बाद शेखर अपनी बेटी काशवी को लेकर पाही पर चला गया। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में काशवी की मौत हो गई।

पाही पर दूसरे कमरे में मौजूद शेखर की मां हीरावती ने बताया कि वह वीरवार भोर में 5 बजे पाही से उठकर वह घर चली आई थी। सुबह बेटी को मरा हुआ देखकर शेखर बाहर से ताला बंद कर बाइक लेकर कहीं चला गया और फोन से बड़े भाई सुशील की पत्नी को बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। जो पाही में बेड पर मृत पड़ी है। इसके बाद घर वाले पाही पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाल कर ढकवा स्थित एक अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर आसपुर देवसरा एसओं विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। घटना के बाद से मृतका का पिता फरार है।

मामले में शेखर के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बिजली के करंट लगने से काशवी की मौत हो गई थी। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद विवाद के चलते पति से अलग रह रही काशवी की मां जहाज से पति के गांव पहुंची जहां से पूरी जानकारी लेने के बाद शुक्रवार आसपुर दूसरा थाने पहुंचकर पति शेखर पर पुत्री के हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मासूम की मां थाने आई थी। पिता पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पूर्व में दर्ज मुकदमे में मां के तहरीर के आधार पर पिता को आरोपी बनाते हुए हत्या की धारा मुकदमे में बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि पिता फरार चल रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *