5.90 लाख की Online ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

नेपाल में बेचता था फर्जी Bank Account

पंचकूलाः साइबर क्राइम थाना पुलिस ऑनलाइन ठगी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 5 लाख 90 हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी बैंक अकाउंट नेपाल में बेचा करता था। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य निवासी आगरा के रूप में हुई है। आरोपी साइबर ठगी करने वालों को बैंक अकाउंट नेपाल में जाकर बेच कर आया था। इस मामले में जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *