भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं Donald Trump, बोले – ‘Tariff लगाना आसान काम नहीं था’

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी गलती मान ली है। उनका कहना है कि रुसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर टैरिफ लगाने के कारण भारत के साथ अमेरिका के संबंध खराब हुए हैं। इस बात का खुलासा ट्रंप ने एक इंटरव्यू में किया। उनका कहना है कि भारत पर टैरिफ लगाना आसान काम नहीं था। यह एक बड़ी बात है और इसके कारण भारत के साथ दरार पैदा हुई है। ट्रंप ने शुक्रवार को एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रुसी तेल और पुतिन पर शिकंजा कसा है। उनका कहना है कि – ‘भारत उनका सबसे बड़ा कस्टमर्स था। मैंने उनपर 50% टैरिफ लगाया क्योंकि वे रुस से तेल खरीद रहे हैं मैंने बहुत कुछ किया है और ये हमारी समस्या से ज्यादा समस्या यूरोप की है’।

ट्रंप ने सुलझाए कई देशों के युद्ध

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ग्लोबल वॉर को सुलझाने का दावा दोहराया है। उनका कहना है कि – ‘मैंने सात युद्ध सुलझाए जिसमें पाकिस्तान और भारत भी शामिल है। इसके अलावा कांगो और रवांडा के बीच भी सुलह करवाई है। उनके बीच में युद्ध 31 साल से चल रहा था लाखों लोग भी मारे गए थे मैंने ऐसे-ऐसे युद्ध खत्म किए हैं जो अनसुलझे थे’।

पीएम मोदी को बताया अपना अच्छा दोस्त

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान भारत को लेकर नरम रुख रखने के संकेत के बाद आया है। बुधवार को उन्होंने कहा था कि – ‘मुझे यह पूरा विश्वास है कि अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के सफल होने में कोई भी परेशानी नहीं होगी और वह आने वाले हफ्तों में बहुत अच्छे दोस्त पीएम मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं’। ट्रंप की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम ने भी दोनों देशों के रिश्तों पर अपनी राय रखी थी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि – ‘भारत और अमेरिका पक्के मित्र और स्वभाविक साझेदार हैं। दोनों देश व्यापार संबंधी बातचीत को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं’।

जल्द सुधर सकते हैं भारत-अमेरिका के रिश्ते

ट्रंप के इस नरम रुख से अब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों के सुधरने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को सीनेट की विदेश संबंधी समिति को यह बताया है कि उन्हें उम्मीद है कि नई दिल्ली के साथ टैरिफ विवाद कुछ हफ्तों में सुलझ जाएगा। दोनों देशों में ज्यादा दूरियां नहीं है दोनों देश समझौते के बारीकियों पर चर्चा भी कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *