Disha Patani के घर पर हुई Firing के बाद आया पिता का बयान, बोले – ‘बेटी की कोई गलती नहीं’

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में बन गई हैं। खुशबू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर दिए बयान पर अपनी राय रखी थी पर अब यह बयान प्रेमानंद महाराज तक पहुंच चुका है। घर पर फायरिंग के बाद अब खुशबू पाटनी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि यह बयान अनिरुद्धाचार्य के लिए था प्रेमानंद महाराज के लिए नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी बात को गलत तरह से पेश किया गया है। उनके घर पर हुए हमले में दो संदिग्ध बाइक सवारों की भूमिका सामने आई है।

बेटी की नहीं है कोई गलती

बीती रात दिशा पाटनी के बरेली वाले घर में हुए हमले पर पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि – दो लोग थे और एक हेलमेट पहने हुए अपाचे बाइक चला रहे थे। एक के पास हेलमेट नहीं था उसके हाथ में माउजर था। लगभग 3:30 बजे हमला हुआ हमारे पास कई कुत्ते हैं कोई भी अनजान व्यक्ति यदि कॉलोनी में आता है तो वह जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगते हैं। बाइक सवारों ने दो फायर किया और वहां से चले गए। अपनी बेटी की टिप्पणी पर बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि – सबको अपनी बात कहने और बोलने का अधिकार है। श्री अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं के बारे में एक छोटी सी टिप्पणी की थी। महिलाएं यदि 24-25 साल की हो तो मुंह मार के आती हैं ये उनका अपना सोचना था लेकिन मेरी बेटी महिला और आर्मी से है तो उसने कहा कि कोई भी महिलाओं का अपमान नहीं कर सकता। उनका कहना है कि – ‘इतनी बात उसने कही थी परंतु उसकी इस बात को तोड़ मरोड़ कर उसको प्रेमानंद के साथ जोड़ दिया गया। प्रेमानंद महाराज हमारे पूजनीय हैं मैं तो कई बार कह चुका हूं यदि मौका मिले तो उनका आशीर्वाद लेना है’। उन्होंने हमले को लेकर कहा कि – ‘गोल्डी बरार गैंग ट्वीट के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं जब पुलिस नतीजे पर पहुंचेगी तभी इस मामले में हम कुछ कह पाएंगे’।

गलत तरीके से पेश की गई मेरी बात

बता दें कि खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य के बयान पर यह कहा था कि – ‘आप यह कैसे कह सकते हैं कि महिलाएं ही मुंह मार के आती हैं पुरुष भी ऐसा करते हैं हालांकि उनका अब यह दावा है कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और इसको प्रेमानंद महाराज जी के साथ जोड़ दिया गया है’। इस पर खुशबू ने सफाई देते हुए यह कहा है कि – ‘प्रेमानंद हमारे पूजनीय हैं हम हिंदू धर्म के लोग ऐसा सोच नहीं सकते मैंने कई बार कहा है कि यदि मौका मिले तो उनका आशीर्वाद लेने जाऊंगी’। सोशल मीडिया पर खुशबू ने वीडियो डालकर यह कहा है कि उनका यह बयान सिर्फ अनिरुद्धाचार्य के लिए था। फिलहाल पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट और धमकी की जांच हो रही है  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *