पंखे की कैप में छुपाकर रखा 15 तोला Gold चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Written by

in

राजस्थानः अलवर जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी ज्योतिषाचार्य विनय कुमार यादव ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके घर में छत के पंखे की कैप में सालों से रखे 15 तोला सोने के जेवर चोरी हो गए।

विनय कुमार यादव ने बताया कि पिछले 8 साल से अपने सोने के जेवर पंखे की कैप में पोटली बांधकर छुपाकर रखते थे। जब भी जरूरत पड़ती, वो वहीं से जेवर निकाल लेते थे। घर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक पेंटिंग का काम चल रहा था।

पेंट का काम 9 सितंबर को पूरा हुआ और 10 सितंबर को घर का सामान वापस लगाने के दौरान उन्होंने जेवर देखने के लिए पंखे की कैप हटाई तो पोटली गायब मिली। उन्होंने तुरंत घर के सभी कोनों की तलाशी ली लेकिन जेवर कहीं नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पेंट करने आए मजदूरों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने जेवरात के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मजदूरों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *