Punjab News: कोर्ट में पुलिस की वर्दी को हाथ डालना महिला को पड़ा महंगा, लिया एक्शन

Written by

in

अमृतसरः जिला अदालत में महिला सिपाही की वर्दी को हाथ डालने के मामले में महिला के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान दलजीत कौर पत्नी दिलदार सिंह निवासी गुरु नानक पुरा, कोट खालसा के रूप में हुई है। वरिष्ठ सिपाही गुरप्रीत कौर ने बताया कि उक्त महिला द्वारा ड्यूटी में विघ्न पहुंचाकर ना केवल उसके साथ बहसबाजी की गई, बल्कि उसकी वर्दी को हाथ लगाकर नियम तोड़े गए और उसके साथ मारपीट भी की। इसी मामले में महिला पुलिस की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बता दें कि अदालत में पुलिस महिला के पति को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी। इस दौरान महिला अपने पति से मिलने के लिए कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो महिला ने महिला पुलिस अधिकारी की वर्दी पकड़ ली और गले से जकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को काबू किया।

इस दौरान महिला द्वारा ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी को गालियां भी दीं। अदालत परिसर में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर घटना संबंधित रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *