Punjab News: Bains Brothers में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में कांग्रेस नेता बैंस ब्रदर्स में विवाद हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों में आज विवाद बढ़ने के दौरान एक भाई के बेटे द्वारा डिफेंडर गाड़ी में बैठे सिमरजीत सिंह पर गोलियां चला दी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना के दौरान सिमरजीत सिंह बैंस गाड़ी बाहर निकाल रहे थे, इस दौरान यह घटना हो गई।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਿਮਰਜੀਤ ਬੈਂਸ ‘ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਭਰਾ ਨੇ ਹੀ ਚਲਾਈ ਗੋਲੀ

सूत्र बताते हैं कि परमजीत सिंह बैंस के बेटे जगजोत सिंह द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद परिवार से जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस मामले में चुप्पी साध ली है। ऐसे में कोई भी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार सिमरजीत सिंह बैंस और परमजीत सिंह बैस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है।

बताया जा रहा है कि यह मामला कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंच गया है। ऐसे में हाईकमान द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि अभी तक इस मामले को लेकर उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसे में अगर कोई बयान दर्ज करवाता है तो वह इस मामले में बनती कार्रवाई करेंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *