Haryana News: बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे केंद्रीय मंत्री, जल्द बनेंगा हथिनीकुंड बैराज के पास डैम, देखें वीडियो

Written by

in

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर केंद्रीय रेल एवं जल संसाधन राज्य मंत्री वी.सोमन्ना पहुंचे। जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का उन्होंने दौरा किया। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन यह है कि बातें कम काम ज्यादा किया जाए। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के रेलवे स्टेशन को बेस्ट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं नदियों के किनारे जो लोग बसे हैं उनका जीवन कैसे बचाना है यह महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अपनी हथिनी कुंड बैराज को देखकर कहा कि वहां डैम बनेगा तो अच्छा रहेगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह डैम बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे फ्रैंडली काम कर रहा है, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनो का कायाकल्प किया जा रहा है। यहां डबल इंजन की सरकार है जो अच्छा काम कर रही है। वहीं यमुना के लगते इलाके को पक्का करने की मांग को लेकर इलाके के लोगों ने की केंद्रीय रेल जल संसाधन मंत्री वी.सोमन्ना से मुलाकात की।

पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर बोले उत्तर प्रदेश में यमुना के साथ लगते इलाकों को पक्का किया गया है। वहीं हरियाणा में लगातार भूमि कटाव हो रहा है। सीडब्ल्यूसी की अनुमति लेकर यमुना के साथ लगते हरियाणा के इलाकों को जल्द पक्का करवाने की अनुमति दिलाई जाएगी। इस दौरान रेलवे एवं जल संसाधन मंत्री ने यमुनानगर में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रेलवे और सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की और उपायुक्त को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *