सड़क पार कर रहे टीचर को Bus ने मारी जोरदार टक्कर, उछलकर 30 फीट दूर गिरा

Written by

in

धारः एक यात्री बस द्वारा सड़क पार कर रहे बाइक सवार टीचर को जोरदार तरीके से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बस की रफ्तार इतनी थी कि टक्कर के बाद टीचर करीब 30 फीट तक घिसटते हुए आगे जा गिरा। वहीं बस भी डिवाइडर पर उछलते हुए दूसरी लेन में जा घुसी। घटना बीती शाम लबरावदा फाटे पर इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हुई। टीचर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक चरणजीत सिंह मोंगा
मृतक चरणजीत सिंह मोंगा

जानकारी मुताबिक, चरणजीत सिंह मोंगा जो पेशे से टीचर हैं, घोड़ा चौपाटी स्थित क्रमांक-2 स्कूल में शिक्षक थे। वे लंबे समय से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे धार की ओर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान एक निजी बस राजगढ़ की ओर से आ रही थी। जब चरणजीत सिंह मोंगा अपनी बाइक पर सड़क पार कर रहे थे तभी निजी बस ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उन्हें जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी जिससे वे उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद अफरी तफरी मच गई। राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *