Punjab News: Grace Spa Center पर पुलिस की छापेमारी, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर रात के समय छापामारा। जहां से 2 लड़कियां और स्पा सेंटर के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि ग्रेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद सूचना पर कार्रवाई करते छापेमारी की तो वहां से 2 लड़कियों को हिरास्त में लिया है और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कर ली है। मालिक रमनदीप पर केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पकड़ी गई लड़कियों की उम्र 30- 35 साल है। सभी लोकल ही रहने वाली है। उन्होंने लोगों से अपील की जो भी पीजी या होटल चला रहे है। अगर वह किसी भी तरह की गलत गतिविधियां में पाए जाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *