2 बाइकों की आमने सामने टक्कर में Salesman की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Written by

in

दौसाः बांदीकुई में 2 बाइकों की टक्कर में सेल्समैन की मौत का मामला सामने आया है। वहीं घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद दोनों बाइक के साथ युवक करीब 10 मीटर तक घिसटते हुए गए।

जानकारी मुताबिक, बांदीकुई निवासी महेश कुमार (45) कपड़े की दुकान पर सेल्समैन थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महेश SBI बैंक में आए थे। बसवा निवासी अभिषेक सैनी (23) बसवा से बांदीकुई अपनी बुआजी के घर जा रहा था। बैंक के सामने वाले कट पर महेश की बाइक घूमते ही दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।

सेल्समैन महेश कुमार
सेल्समैन महेश कुमार

तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कट्टा हॉस्पिटल पहुंचाया। महेश के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए महेश को जयपुर रेफर कर दिया गया जहां, उसकी मौत हो गई। वहीं अभिषेक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज कट्‌टा में हॉस्पिटल में चल रहा है।

बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि शनिवार देर रात महेश कुमार की जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई। महेश कुमार की तीन लड़की और एक लड़का है। इसकी मौत के बाद परिवार की हाल बेहाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *